फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा में कृषि सखियां बीज छंटाई और बीज उपचार पर लोगों को कर रहीं जागरूक

Krishan Singh Updated Fri, 05 Jul 2024 04:48 PM IST

विकास खंड बंगाणा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कृषि सखियों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे सभी ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बीज छंटाई और बीज उपचार पर जागरुकता पैदा की जा रही है ताकि किसान अच्छी किस्म के बीज बोए और अपनी आजीविका बढ़ाए। ब्लॉक मिशन कार्यकारी जतिन शर्मा ने बताया गया कि विकास खंड बंगाणा से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शिमला द्वारा एक 10 दिन का अभियान चलाया गया है। इसमें विकास खंड बंगाणा की कृषि सखियां सभी ग्राम पंचायत की महिला किसान को बीज छंटाई और बीज उपचार  के बारे में जागरूक कर रही है। इसमें कृषि सखियां महिला को घनजेवामृत, विजामृत, जीवा अमृत,अग्नि अस्त्र आदि बनाने भी सीखा रही हैं ,ताकि किसान अपनी फसलों में किसी भी रासायनिक दवाइयां न डालकर अपने घरेलू  नुस्के अपनाएं। ताकि सभी महिला किसान अच्छी किस्म के बीज लगाए और अपनी आजीविका को बढ़ावा दे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें