फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भरवाईं स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों को दी यातायात नियमों, नशा मुक्ति और कानून की जानकारी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ। प्रभात फेरी के बाद स्वयंसेवियों ने परेड ड्रिल ,व्यायाम और योगाभ्यास किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की सफाई की। इस अवसर पर शिविर के दूसरे दिन सुबह के समय विशेष व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई बैंक चिंतपूर्णी से शाखा प्रबंधक अनिल शर्मा उपस्थित रहे तथा उंन्होंने बैंक से जुड़ी हुई जानकारियां स्वयंसेवियों से साझा कीं । उन्होंने स्वयंसेवियों को बताया कि मोबाइल पर लुभावने संदेश कई बार जोखिम बन जाते हैं। लोग अनभिज्ञता या लालच के कारण इन ठगों के झांसे में आ जाते हैं तथा अपने जीवन भर की कमाई को पल भर में गंवा देते हैं। अनिल शर्मा ने बताया कि फ्री में कभी कुछ नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर बैंक या अन्य किसी प्रकार की जानकारी सांझा न करें। किसी को भी अपने ओटीपी, पिन पासवर्ड आदि न बताएं, एटीएम में लेनदेन करते समय भी सचेत रहें। विशेष व्याख्यान में एएसआई सुरेंदर कुमार, रामगोपाल चिंतपूर्णी थाना ने वक्ता के रूप में बतौर वक्ता शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को ट्रैफिक नियमों व नशे से मुक्त रहने की जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेंदर सिंह ने वक्ताओं को एनएसएस टोपी, स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। यह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कैंप कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता गणित सुनील कुमार व प्रवक्ता कॉमर्स रीनू सरोच की अगुवाई में हुआ। इस अवसर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीलम शर्मा और समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें