फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बंगाणा क्षेत्र में मक्की की फसल पर सुंडी का प्रकोप, किसान चिंतित

उपमंडल बंगाणा के कई गांवों में इन दिनों मक्की की फसल पर सुंडी का भारी प्रकोप देखने को मिल रहा है। खेतों में लगे मक्की के हरे-भरे पौधों को सुंडी ने बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसान अमरनाथ, दिलबाग सिंह, संजीव कुमार, राजेश ठाकुर, अरुण, कमल देव और रमन कुमार ने बताया कि फसल लगभग तैयार थी, लेकिन सुंडी के अचानक प्रकोप से मक्की के पत्ते और डंडियां तेजी से नष्ट हो रही हैं। यदि जल्द कोई उपाय नहीं किया गया तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो सकती है। इस संबंध में कृषि विभाग के कृषि विषय विशेषज्ञ डॉ. सतपाल ने कहा कि यह सुंडी का मौसमी प्रकोप है, लेकिन यदि समय पर नियंत्रण नहीं किया गया तो नुकसान बड़ा हो सकता है। विभाग इसकी निगरानी कर रहा है और जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। डॉ. सतपाल ने किसानों को सलाह दी है कि वे बिना देरी किए विभाग से संपर्क करें और उचित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें। विभाग की टीम जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरी दिशा-निर्देश देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें