बड़ूही में साहिब गौत्र परिवार द्वारा अपने पितरों की पूजा-अर्चना का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधिविधान से पूजन कर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। परिवार के सदस्य संजीव धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि, “हमें लंबे समय तक यह ज्ञात नहीं था कि हमारे पितरों व देहरियों का मूल स्थान कहाँ है। काफी प्रयासों के बाद यह पता चला कि हमारे जठेरे पंजाब प्रांत के होशियारपुर जिले के बच्चोई गाँव में स्थित हैं।” उन्होंने आगे बताया कि जानकारी मिलने के बाद पूरे परिवार ने वहां जाकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और पितरों के आशीर्वाद से बड़ूही में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर साहिब गौत्र परिवार के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अशोक कुमार, संजीव कुमार, दीपंक साहिब, विनोद कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, विशेष धीमान और विपन चौधरी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और पारिवारिक एकता की एक मिसाल कायम हुई।