फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2025: दसवीं बोर्ड परीक्षा में दसवां स्थान हासिल करने वाली अरात्रिका ठाकुर का लक्ष्य वैज्ञानिक बनना

दसवीं बोर्ड परीक्षा में दसवां स्थान हासिल करने वाली अरात्रिका ठाकुर का लक्ष्य वैज्ञानिक बनना है। गोकुल मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूहकी की छात्रा अरात्रिका ठाकुर ने दसवीं बोर्ड परीक्षामें प्रदेश में 700 में से 687 अंक हासिल कर 98.14 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल कर टॉप टेन में जगह बनाई है। अरात्रिका ने बताया कि का लक्ष्य वैज्ञानिक बनना है। सफलता के लिए उसने शिक्षकों, माता पिता और परिवार को श्रेय दिया है। अरात्रिका का कहना है कि उससे जीवन का लक्ष्य वैज्ञानिक बनना है और वह इसके लिए कड़ी मेहनत करेगी। वह डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को अपने जीवन का आर्दश मानती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा, प्रबंध निदेशक राकेश ठाकुर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें