हिमाचल प्रदेश थ्रो बॉल जूनियर टीम की कप्तान मानसी राणा ने महिलाओं को अपने हक तथा अपनी आवाज को बुलंद बनाने के लिए सही प्रत्याशी का चयन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर-परिवार में रहकर भी सही प्रत्याशियों के कार्यों को देखकर अपना सही मतदान करें।