फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से ऊना जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त, मक्की के खेतों में भरा पानी

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सोमवार देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अगर इसी तरह से लगातार भारी बारिश होती रही तो मक्की की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। भारी बारिश से मक्की के खेत तालाब बन गए हैं। लगातार भारी बारिश होने से नदी-नाले खड्डों का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि प्रशासन की ओर से बार-बार जागरूक किया जा रहा है कि नदी-नालों, खड्डों से दूरी बनाए रखें। जिला ऊना के तहसीलदार विपन ठाकुर ने सभी जिला वासियों तथा आसपास के क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि भारी बारिश में नदी-नालों व खड्डों से दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें