नंगल-ऊना मुख्यमार्ग पर स्थित प्राईमो चौक के निकट उस समय एक बड़ा हादसा होते होते टला जब ब्रेजा कार व पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई हलाकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन ब्रेजा कार का काफी नुकसान हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि कार को दोनो एयरबैग भी खुल गए जिस कारण कार चालक का बचाव हो गया नहीं तो हादसा गंभीर हो सकता था। फिलहाल कार चालक की छाती में चोट आई है। पिकअप चालक सुमित ने कहा कि वह अपने परिवार सहित चदवाड़ा गांव से बद्दी जा रहा था कि फ्लाई ओवर से उतरते समय वह गलती से गलत दिशा में आ गया जिस कारण यह हादसा हो गया। उधर कार के मालिक अजय ने कहा कि वह अपने गाड़ी की सर्विस करवा वापस अपनी दिशा से फलाई ओवर की ओर आगे बढ़ रहा था कि गलत दिशा से आए पिकअप चालक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे उसके कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है और अगर एयरबैग ना खुलते तो कुछ भी हो सकता था। फिलहाल इस हादसे के उपरांत सड़क के दोनों और गाड़ियों का लंबा जाम लग गया था।