उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली में गुरुवार को आयुष विभाग की तरफ से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योती के दिशानिर्देश से हुआ। इसमें 200 लोगों की स्वास्थ्य की जांच करवाई गई। शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योती कंवर,स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने आयुष विभाग की ओर से चलाए गए कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी दी। लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. वरुण कुमार व डॉ. संदीप ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी सुरेंद्र ,सुखविंदर ,रामपाल,पवन ने विशेष रूप से सेवाएं दीं। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य राज कुमार निर्मल ,वीरेंद्र सुषमा सतपाल , किशोरी लाल आदि मौजूद थे।