उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही के प्राचीन व ऐतिहासिक गुग्गा जाहरवीर मंदिर में रविवार को विशाल दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें अलग-अलग स्थानों से दंगल में पहुंचे पहलवानों ने अपना दमखम दियाया। इस मौके पर फाइनल में चौकीमन्यार के शशि तथा पंजाब के तरनतारन के हरभजन सिंह में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। तरनतारन के हरभजन सिंह ने फाइनल माली जीती। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धर्म पाल सिंह, पंचायत प्रधान राकेश धीमान, सेवानिवृत्त मेजर रधुवीर सिह, सेवानिवृत्त कैप्टन मदन लाल, पथ परिवहन निगम के प्रबंधक राजेंद्र ठाकुर, सुरजीत सिंह, रधुवीर सिह संगम, कुलदीप सिंह, मंजीत सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, मुकेश ठाकुर, सहित अन्य पदाधिकारी व गांव बासी मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले में 4100 विजेता तथा चांदी का कड़ा, उप विजेता को 3100 रुपये व माली देकर सम्मानित किया।