देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक अमित यादव के सरकारी आवास में एक विशालकाय अजगर देखा गया। करीब 9 फीट लंबा अजगर आवास परिसर में मिलने से एसपी सहित परिवार के अन्य सदस्य हैरान हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्थानीय सांप पकड़ने वाले जतिंद्र कुमार को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही जतिंद्र कुमार अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में किया और अपने साथ ले गए।