फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बचत भवन में हुई साहित्यिक संस्था दर्पण की आम सभा

जिला ऊना की अग्रणी साहित्यिक संस्था दर्पण (पंजीकृत) की साधारण सभा की बैठक जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन के सभागार में संस्था के अध्यक्ष अशोक कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने, पुष्पांजलि अर्पित करने तथा सरस्वती वंदना का गायन करने के साथ हुआ। राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के समवेत स्वर में गायन उपरांत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्पण के वरिष्ठ सदस्य व साहित्यकार अनिल जसवाल के सद्यप्रकाशित काव्य संगह 'जीवन प्रवाह' का विमोचन किया गया। साधारण सभा की बैठक में अध्यक्ष के अतिरिक्त उपाध्यक्ष कुंदनलाल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा, महासचिव रचना रानी, कार्यकारिणी सदस्यों में डाॅक्टर देवकला शर्मा, अनिल जसवाल तथा साधारण सदस्यों में अलका चावला, दिनेश कुमार व सुधा पाराशर ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने संस्था के भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। संस्था से जुड़े लेखकों के अतिरिक्त गीता मनीषी, कृष्ण कुमार लद्दाखी, त्रिविक्रम शर्मा, राजेंद्र कौशल,ओम देवी सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश शर्मा, रामकिशन भट्टी ने अपनी प्रभावी रचनाओं का पाठ कर आयोजन को यादगार बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें