नेहरू युवा मंडल सूरी द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रख सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। गौरव कुमार ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ नेतृत्व और टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वस्त किया कि स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट भविष्य में भी युवाओं से जुड़े ऐसे प्रयासों का सहयोग करता रहेगा।