गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया और विधायक के रूप में अपने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। चिंतपूर्णी मंदिर प्रदेश का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। जहां मां चिंतपूर्णी की पूजा की जाती है, यहां श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं और माता रानी के दर्शन करते हैं। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल व मंदिर के पुजारी भी उनके साथ मौजूद रहे।