हिमाचल प्रदेश के पूर्व पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी कर सकती है। उन्होंने हाल ही में ऊना नगर निगम में शामिल की गई पंचायतों की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि प्रदेश सरकार इन क्षेत्रों के लोगों को असमंजस में रख रही है। कंवर ने आरोप लगाया कि नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद इन पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियां छीन ली गईं, लेकिन अब निगम चुनाव और विकास कार्यों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है।