फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: हैमर बॉल एसोसिएशन हिमाचल की नई कार्यकारिणी का गठन, अमन शर्मा बने मुख्य संरक्षक

हैमर बॉल एसोसिएशन हिमाचल की नई कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को अध्यक्ष अभय राणा ने की। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अभय राणा ने बताया कि अमन शर्मा को मुख्य संरक्षक बनाया गया है, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जगदीश सहोता को नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी योगेश महिंदरू को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर पूर्ण चंद, डॉ. पंकज राणा, विनोद कुमार और सुशील ठाकुर को मनोनीत किया गया है। महासचिव का दायित्व जोगिंदर देव आर्य को सौंपा गया है, जबकि सचिव पद पर रणधीर, प्रवीण, पवन कुमार, गुलशन शर्मा, जियालाल, हरिंदर वर्मा और शुभम को नियुक्त किया गया है। सदस्य के रूप में सुमित शर्मा, नरेश कुमार, विशाल भारती शर्मा और बृजेश शर्मा को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार सेंटी को मनोनीत किया गया है। अभय राणा ने यह भी जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि सेकंड सीनियर नेशनल हैमर बॉल चैंपियनशिप का आयोजन हिमाचल में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 से 15 जून तक बंगाणा के डुमखर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न होगी और प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें