फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना विधानसभा क्षेत्र के पीआरओ और एपीआरओ के लिए चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

लोकसभा चुनाव 2024 और दो विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र ऊना के लिए चुनावी डयूटी देने वाले पीआरओ और एपीआरओ को प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय ऊना में करवाया गया। प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने शिरकत की। इस दौरान उपायुक्त ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्ान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यवहारिक जानकारी को बखूबी ग्रहण करें तथा चुनाव से संबंधित अपनी ड्यूटी को पूर्ण लगन व निष्ठा से निभाएं। इस प्रथम पूर्वाभ्यास प्रक्रिया में 101 पीआरओ और 113 एपीआरओ ने भाग लिया। चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम में मतदान प्रक्रिया व इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा चुनावी डयूटी के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से भी चुनाव संबंधी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, कानूनगो निर्वाचन हरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें