उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही में रविवार सुबह जंगल के साथ लगती मलकीयत भूमि में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। इस आग से सैकड़ों कनाल भूमि में वन संपदा सहित अन्य जीव जंतु पशु पक्षी इस आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, पर गांव के सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा निर्मित पोल्ट्री फार्म इस आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। मौके पर गांव वासियों तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने पोल्ट्री फार्म को समय रहते सुरक्षित बचा लिया। हालांकि इस आग में पानी की पाइप लाइन तथा विद्युत आपूर्ति की तार जल गई।