फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चिंतपूर्णी में टैक्सी और पंजाब रोडवेज की बस में जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

चिंतपूर्णी-भरवाईं सड़क पर दोपहर ढाई बजे के करीब पंजाब रोडवेज की बस और एक टैक्सी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के एयर बैग तक खुल गए। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज की बस जालंधर से चिंतपूर्णी की ओर आ रही थी, जबकि टैक्सी चालक सवारी लेकर गगरेट की ओर जा रहा था। इस दौरान सड़क तंग होने के कारण बस और एर्टिगा गाड़ी आमने-सामने टकरा गई, जिससे गाड़ी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। बस के ड्राइवर विशाल का कहना था कि बस की ब्रेक नहीं लगने से यह हादसा हुआ है, जबकि टैक्सी चालक अमित का कहना था कि ड्राइवर और कंडक्टर अगली सीट पर बैठकर बातें कर रहे थे, जिस कारण बस के ड्राइवर का ध्यान भटक गया और उसने गाड़ी को टक्कर दे मारी। इस दौरान कुछ देर के लिए इस मुख्य सड़क पर जाम भी लग गया, जिसको चिंतपूर्णी पुलिस ने तुरंत आकर खुलवाया। टैक्सी ड्राइवर अमित ने बताया कि वह बाल-बाल बच गए हैं उनकी बाजू में चोट आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें