उपतहसील जोल के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत टकोली के किसान सुरजीत सिंह मूली की पैदावार कर काफी मुनाफा कमा रहे हैं। सुरजीत सिंह ने बताया कि बह पहले मक्की की फसल की बिजाई करते थे, लेकिन उसमें जानवर काफी नुकसान कर देते थे जिसमें जो मक्की की फसल पर लागत आती थी वह भी वापस नहीं आती थी। उन्होंने मूली और शलगम की खेती करने का निर्णय लिया। लगभग 5 कनाल में मूली और 10 कनाल में शलगम की बिजाई की अब मूली की फसल तैयार है और शलगम 10 से 15 दिन तक तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजाना 1 से 1.5 क्विंटल मूली मंडी ऊना लेकर जा रहे हैं और वहां उन्हें उचित दाम मिल रहे हैं। सुरजीत सिंह खेतीबाड़ी में काफी रुचि रखते हैं। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट व आलू व गन्ने की फसल भी लगाई हुई है।