फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मक्की की फसल के उचित दाम न मिलने से बंगाणा क्षेत्र के किसानों में आक्रोश

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के किसानों में इस बार मक्की की फसल के कम दाम मिलने से भारी असंतोष है। वर्तमान में मक्की की फसल 2200 से ₹2400 प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है, लोकल अन्य आड़ती गांव-गांव में जाकर खरीद रहे हैं जो किसानों की उम्मीदों से काफी कम है। किसानों का कहना है कि इस कीमत से उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। बीज, उर्वरक, ट्रैक्टर, और अन्य कृषि निवेशों पर किया गया खर्च वसूलना मुश्किल हो रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों में  सोम नाथ सुरेश ठाकुर सुखदेव शर्मा रवि शर्मा विजय शर्मा, राकेश कुमार,अशोक ठाकुर राजेन्द्र ठाकुर, सहित क्षेत्र के कई  किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि मक्की की फसल का उचित मूल्य तय किया जाए। किसानों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में कृषि व्यवसाय से जुड़े रहना मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि न केवल लागत पूरी होनी चाहिए, बल्कि किसानों को उनके श्रम का उचित मुआवजा भी मिलना चाहिए। किसानों का कहना है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू कर इस संकट को हल करने के लिए ठोस कदम उठाए।  किसानों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि कृषि की मौजूदा स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक है कि फसलों के दामों का पुनः मूल्यांकन किया जाए। मक्की जैसे प्रमुख खाद्यान्नों की फसलों के उचित दाम मिलने से न केवल किसानों को लाभ होगा, बल्कि यह क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें