फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सूरज निकलने के बाद भी रेलवे लाइन पर छाया कोहरा, ट्रेनों की रफ्तार थमी

ऊना क्षेत्र में सुबह सूरज निकलने के बावजूद भी रेलवे लाइन पर घना कोहरा छाया है, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। वंदे भारत अपने तय समय से एक घंटा और साबरमती एक्सप्रेस भी 50 मिनट देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। कोहरा इतना अधिक था कि कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। इसके चलते लोकल पायलटों को सिग्नल देखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति धीमी रखी गई। कोहरे के कारण कई यात्री ट्रेनों के अपने निर्धारित समय पर पहुंचने में देरी दर्ज की गई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें