पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना द्वारा 6 दिन का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें लगभग 30 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पीएनबी आर सिटी ऊना के निदेशक सुधीर शर्मा एवं स्वामी विवेकानंद आईटीआई बडेडा की प्रबंध निदेशक मीना ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि 18 से 50 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को इन प्रशिक्षण पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निशुल्क प्रदान किया जा रहा है।