पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को 11 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया ने जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र के ब्रह्मपुर में ईसीएचएस पोलिक्लिनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर कर्नल जोगिंदर शर्मा, कर्नल रमेश पराशर,कर्नल महेंद्र सिंह ,पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारियां उपस्थित रहीं। इस पॉलीक्लीनिक को स्थापित करना तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस नई सुविधा से पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा वितरण में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। इस से पहले पूर्व सैनिकों इस सुविधा के लिए करीब 70 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर में जाना पड़ता था लेकिन गगरेट क्षेत्र के ब्रह्मपुर में इस सुविधा से पूर्व सैनिकों को खासा लाभ होगा।