फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों की जान खतरे में, गन्ने की फसल को छूं रहे हाई वोल्टेज तार

गगरेट उपमंडल के अंतर्गत  क्षेत्र के ग्राम पंचायत दियोली वार्ड नंबर एक में गन्ने के खेत में गन्नों को छूती हाई वोल्टेज तारें  अप्रिय दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। बिजली विभाग की लापरवाही से वर्षों से किसानों के खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारें इतनी झुकी हुई हैं कि फसल के साथ छूती हुई हर वक्त खतरा बनी हुई हैं। इस बारे स्थानीय किसान बाली राम ने बताया कि उनकी गन्ने की फसल के साथ लगती ये तारें खेतों में हल चलाते समय बड़ी बाधा बनती हैं। मजबूरी में उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर डंडे से तारों को ऊपर उठाकर खेतों की बुआई करनी पड़ती है। उन्होंने रोष जताते  हुए कहा कि इस खतरे के बारे कई बार विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराकर समाधान निकालने का निवेदन कर चुके हैं  लेकिन अब तक आश्वासन ही मिले हैं। बिपिन कुमार ने कहा कि तारें हरे-भरे पेड़ों से बांधी गई हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं एसडीओ मंगल चौधरी से कहा कि ऐसा कोई भी मामला उनके ध्यान में नहीं है। इसलिए मौके का निरीक्षण किया जाएगा और जो उचित कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें