मंदली स्कूल में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। बसदेहड़ा और संतोषगढ़ की टीमों के बीच कबड्डी का जबरदस्त मुकाबला हुआ। वहीं पर वॉलीबॉल में सुरी तथा माबा सिंधियां में जबरदस्त टक्कर हुई।