फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भरवाईं में आपदा प्रबंधन टीम ने मनाया आपदा न्यूनीकरण पखवाड़ा

आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं ने इंटरनेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन पखवाड़ा के अंतर्गत मनाए जा रहे समर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत एक बैठक भरवाई में की। इस बैठक में एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई तथा चिंतपूर्णी मंदिर के सुरक्षा अधिकारी कर्नल मनीष विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आपदा प्रबंधन टीम भरवाई के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आपका न्यूनीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम समर्थ है, जिसके अंतर्गत विभिन्न पाठशाला में, बाजारों में तथा स्थानीय क्षेत्र में आपदा प्रबंधन टीम भरवाई के आपदा मित्र बच्चों तथा स्थानीय लोगों को आपदा न्यूनीकरण के महत्व एवं जरूरत के बारे में समझा रहे हैं। आपदा प्रबंधन टीम भरवाई जिला ऊना व जिला कांगड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रियता से काम कर रही है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के जाने-माने कवि एवं रिटायर्ड अध्यापक कुंदन भारद्वाज जी ने की। मुख्य अतिथि शिल्पी बेगटा ने कहा कि आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं का यह प्रयास सराहनीय है जिससे चिंतपूर्णी क्षेत्र में आपदा न्यूनीकरण में सहायता मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर होने वाली आपदाओं पर विस्तृत शोध करके उन आपदाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। कर्नल मनीष ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की तथा आपदा न्यूनीकरण व प्रबंधन को समय की जरूरत माना। उन्होंने कहा कि आपदा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए, क्योंकि आपदा का कोई समय नहीं होता। ऐसे में आपका ज्ञान व तत्परता ही सबसे बड़ा हथियार है। इस मौके पर मैडम रानी शर्मा, सुमित भारद्वाज, राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, शीतल केशव व मयंक शर्मा ने कविता पाठ के माध्यम से जन जागरण के संदेश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें