फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धलवाड़ी के बच्चों को यूनाइटेड किंगडम से मिला उपहार, वढेरा दंपति ने वितरित किए छाते और पानी की बोतलें

यूनाइटेड किंगडम निवासी समाजसेवी मैडम मधु वढेरा एवं अशोक वढेरा ने राजकीय उच्च पाठशाला धलवाड़ी एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला धलवाड़ी के लगभग 100 विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की छाते एवं पानी की बोतलें वितरित कीं। इस पुनीत कार्य से बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और स्कूल परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। वढेरा दंपति पहले भी स्कूल के लिए कई बार सहयोग प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व में विद्यार्थियों को स्टेशनरी, जूते, जुराबें, दरियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी भेंट की है। उनका यह सतत प्रयास न केवल बच्चों को भौतिक सहायता प्रदान करता है, बल्कि शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ाता है। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी मैडम रजनी सरोच जी ने वढेरा दंपति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी व्यक्तित्व हमारे बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बच्चों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया। पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री विकास भारद्वाज ने भी वढेरा दंपति का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके इस योगदान से न केवल बच्चों को सुविधा मिलती है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करें। यह योगदान समाज के लिए एक उदाहरण है कि विदेश में रहकर भी कोई अपनी संस्कृति से भावनात्मक रूप से जुड़ा जा सकता है और उसकी सेवा कर सकता है। वढेरा दंपति का यह समर्पण निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर एक कदम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें