फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब के सेवक चिंतपूर्णी मंदिर में कर रहे हैं सेवा, पिछले दस सालों से दे रहे हैं सेवाएं

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब फगवाड़ा से आए सेवक मां चिंतपूर्णी के दरबार में गुरुवार को सफाई करते हुए दिखे। सौ लोगों की टीम पूरे चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार पर निकासी द्वार पर सफाई करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सेवकों ने जय मां दुर्गा सेवा समिति बनाई हुई है जो हर महीने में एक दिन चिंतपूर्णी मंदिर आकर अपनी सेवाएं देती हैं और इन लोगों का कार्य इतना अच्छा होता है कि हर कोई हैरान रह जाता है। इस सेवा समिति के सदस्य देवेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने जब चिंतपूर्णी मन्दिर में अपनी सेवाएं देने शुरू की थी तो उस दौरान इस समिति में चालीस लोग थे जो कि आज बढ़कर सौ हो चुके हैं देवेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें बड़ा अच्छा लगता है कि उन लोगों को चिंतपूर्णी मन्दिर आकर सेवा करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा इस सेवा समिति में पंजाब के होशियारपुर जलंधर मोगा लुधियाना हर शहर से लोग जुड़े हुए हैं और कोई भी व्यक्ति उनके साथ जुड़कर अपनी सेवाएं देना चाहता है तो वे हमारी जय मां दुर्गा सेवा समिति आ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें