फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जयराम ठाकुर के साथ देवेंद्र भुट्टो का ऊना के प्रवेशद्वार मेहतपुर में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के बागी देवेंद्र भुट्टो मंगलवार दोपहर 12:00 बजे जिला ऊना के प्रवेशद्वार मेहतपुर पहुंचे। इस दौरान उनका समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत में खूब नारेबाजी हुई। समर्थकों ने देवेंद्र भुट्टो को कंधों पर उठा लिया और जमकर पटाखे फोड़े। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। उनका भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हालांकि इसके बाद देवेंद्र भुट्टो का कार्यक्रम समूर गांव में हुआ। इस मौके पर करीब 20 मिनट ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ होने के कारण यातायात को वन वे किया गया। हालांकि दोनों नेताओं के जाने के बाद धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं की भीड़ भी वहां से रवाना हो गई और यातायात दोबारा सुचारू हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें