फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- प्रदेश कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा की टिकट मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि इसके पीछे भाजपा की साजिश थी। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान एक चक्रव्यूह रचा। बस वह एक दिन भाजपा का था। इसके बाद से अब भाजपा में सबसे बड़ा विद्रोह पैदा हो गया है। मुकेश अग्निहोत्री लाल सिंगी के निजी होटल में जिला कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठनों की हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता व कार्यकर्ता छह कांग्रेस बागियों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। अंदरखाते वह भी कांग्रेस को वोट करने का मन बना चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं। भाजपा ने प्रदेश में सरकार को धराशायी करने की साजिश की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहते हैं कि सरकार अल्पमत में है और 4 जून को एक सरकार केंद्र एवं प्रदेश में बनने का दावा कर रहे हैं। लेकिन जनता भाजपा को मुहं तोड़ जवाब देगी। लोग कह रहे हैं कि जयराम ठाकुर ने अपने सत्ता लालच में भाजपा पार्टी गिरवी रख दी। उपचुनाव में कांग्रेस सभी विधानसभा सीटों सहित केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी। छह विधायक कांग्रेस से बागी होकर केवल 14 माह में पूर्व विधायक बन गए। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत न दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें