उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि जब चुनाव थे तो महिलाओं को मिलने वाली 1500 की राशि को रुकवाने के लिए चुनाव आयोग के पास पहुंच गए और अब जब चुनाव खत्म हो गए हैं और महिलाओं को ₹1500 इकट्ठे 3 महीने की किस्त 4500 रुपए के हिसाब से मिल रहे है तो अब तिलमिला उठे हैं। उन्होंने सरकार गिराने की मंशा पालने वाले विधायकों पर भी तंज कसा है और कहा है कि अब वह किस पेड़ के नीचे बैठकर अपना मुंह छुपा कर फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिलने वाली सम्मान निधि योजना के आगाज के बाद महिलाओं का हौसला इतना बुलंद होना चाहिए कि उसकी आवाज जो उपचुनाव नालागढ़ हमीरपुर और देहरा में हो रहे हैं ।वहां तक पहुंच जाए ताकि वहां की महिला भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके और 10 जुलाई के बाद यहां के विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को 4 माह की इकट्ठी किस्त ₹6000 जारी की जाएगी।