अष्टमी को शाम के समय डीसी ऊना जतिन लाल व एसपी ऊना राकेश सिंह चिंतपूर्णी मां के दरबार पहुंचे और माथा टेका। दोनों पुजारियों ने पहले चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा की, फिर मंदिर में हवन भी डाला। मंदिर दर्शन करने के बाद डीसी ऊना जतिन लाल ने बताया कि चैत्र नवरात्र में काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे, जिसको लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हुए थे। डीसी ऊना प्रसाद योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण का कार्य अगले दो महीने तक शुरू कर दिया जाएगा, जिसे लेकर पैसा भी स्वीकृत हो चुका है। वहीं एसपी ऊना राकेश सिंह ने कहा कि नवरात्रों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर देखने को मिली और नशे को लेकर भी चिंतपूर्णी पुलिस बेहतर काम कर रही है जिसको लेकर पुलिस ने आज एक व्यक्ति से दो ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। दोनों अधिकारियों ने दुर्गा अष्टमी की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी शशि कालिया, थाना प्रभारी जयराम शर्मा, एसीएफ कुलदीप शर्मा और मंदिर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।