जिला ऊना के प्रसिद्ध व प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर बही तलमेहड़ा में महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में शिव पिंडी पर जलाभिषेक चढ़ाने वालों की लंबी कतार देखने को मिली। मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि महिलाओं की ओर से मंदिर परिसर में भोलेनाथ के भजनों सहित अन्य धार्मिक भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर परिसर तथा उसके आसपास समाजसेवी संस्थाओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर भंडारों का आयोजन करवाया जा रहा है।