फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चुरुड़ू-लोहारली पुल का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, सोलर लाइट लगाने के दिए निर्देश

चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मंगलवार को चुरुड़ू में कार्यक्रम के बाद चुरुड़ू-लोहारली पुल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुल की स्थिति, रात के समय प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को पुल पर जल्द सोलर लाइटें लगाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि चुरुड़ू-लोहारली पुल आसपास के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और लोग गुजरते हैं। ऐसे में रात के समय पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुल पर सोलर लाइटें लगने से रात में आवागमन अधिक सुरक्षित होगा और राहगीरों तथा वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पुल के लोहारली की ओर स्थित ब्लैक स्पॉट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। विधायक ने आवश्यक संकेतक लगाने और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य उपाय करने को कहा, ताकि वाहन चालकों को संवेदनशील स्थान की जानकारी पहले से मिल सके और हादसों की संभावना कम हो। विधायक ने निरीक्षण के दौरान ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और पुल पर सोलर लाइट लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोलर लाइटें लगने से पुल की रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही रात के समय यातायात और पैदल आवागमन को भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें