राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्यूडी में बच्चों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया उनके सरंक्षण का संकल्प। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य अमर सिंह ने बताया कि त्यूडी विद्यालय के छात्रों ने रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय परिसर तथा विद्यालय के आस पास के पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा तथा इन पेड़ों की सुरक्षा तथा सरंक्षण की शपथ भी ली। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि पेड़ ही हमें ऑक्सीजन देते हैं तथा हमारी जिंदगी की सांसे इन्हीं से जुड़ी हैं इसलिए यह हमारा धर्म बनता है कि हम इनकी देखभाल करें। वहीं, कलरव इको एवम यूथ क्लब प्रभारी हरदीप सिंह ने बच्चों से अधिक से अधिक पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों में राज कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, चरण दास, राकेश कुमार कालिया, कमल किशोर तथा गुरमेल चंद ने भी पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।