उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत टकारला में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को ठंडे जल के साथ हलबा चने और फलों का प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से संजीव ठाकुर, बलबीर ठाकुर, सुशील ठाकुर और मनु राजपूत ने सेवाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह छबील हर वर्ष श्रद्धा और समाज सेवा की भावना से लगाई जाती है ताकि गर्मी में आने-जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को ठंडा जल मिल सके।