फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पर पूरे होने पर जखेड़ा में मनाया उत्सव

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पर देशभर में उत्सवों का का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव जखेड़ा में स्थित निजी स्कूल में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र स्तर के उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी विशेष रूप से शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन के बाद सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गाकर किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ताओं ने वंदे मातरम के इतिहास की जानकारी भी आमजन से साझा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें