फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर दिलबां में कार और स्कूटी में टक्कर, दो घायल

चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर गांब दिलबां में शुक्रवार सुबह एक कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर में स्कूटी चालक और कार में सवार एक महिला घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार राजस्थान के अलवर जिले से मां ज्वाला जी के दर्शन के लिए जा रही थी। वहीं स्कूटी चालक ऊना की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक ने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान सामने से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें