फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार, रविंदर छिंदा ने करवाई पूजा अर्चना

बॉलीवुड सुपर स्टार गोविंदा वीरवार को शाम छ बजे हिमाचल के शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचे जंहा पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा और पुजारी वर्ग ने गोविंदा का स्वागत किया.जिसके बाद प्रधान रविंदर छिंदा ने गोविंदा और इनके परिवार को विधिवत पूजा अर्चना करवाई जिसके बाद बॉलीबुड अभिनेता के मंदिर आने की खबर पता लगते ही उनके प्रशसंको की भीड़ मंदिर में लग गई और सब अपने इस चहेते हीरो से सेल्फी लेते नजर आए गोविंदा ने भी अपने किसी प्रशंसंक को नाराज नहीं किया.बताते चले कि अक्टूबर महीने में गोविंदा के पैर में अपनी ही रिवाल्वर से गलती से गोली लग गई थी जिसके बाद अब पूरी तरह से ठीक है और चिंतपूर्णी मंदिर में माता रानी का आर्शीवाद लेने पहुंचे हुए थे इस दौरान एस डी एम अम्ब सचिन शर्मा और पुजारी रविंदर छिंदा अभिनेता गोविंदा को माता रानी की फोटो भेंट की. वंही गोविंदा ने मिडिया के साथ बात करते हुए कहा कि उनके साथ गोली लगने से जो हादसा हुआ था वे माता रानी की कृपा से पूरी तरह से स्वस्थ हैं और माता चिंतपूर्णी यूं ही उन पर और माता रानी पर अपना आर्शीवाद बनाए रखें.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें