फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रक्तदान और समाज सेवा के लिए ब्लड लायंस संस्था ऊना को किया सम्मानित

Krishan Singh Updated Thu, 16 Jan 2025 02:06 PM IST

रक्तदान और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बिहार के दरभंगा में ब्लड लायंस ऊना को सम्मानित किया गया। यहां राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन में समर्पण मिथिला संस्था के बैनर तले सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 250 से अधिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। पूरे भारतवर्ष से सेवा दे रही संस्थाओं को सम्मानित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉक्टर मृदुल कुमार शुक्ला की ओर से रक्तदान क्षेत्र और सामाजिक कार्यों में अग्रिणी रहने वाली संस्था ब्लड लायंस ऊना संस्था को भी सम्मानित किया गया। इसमें संस्था के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सम्मान प्राप्त किया। कहा कि साल 2025 की शुरुआत में यह पहला सम्मान है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को रक्त की जरूरत है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि रक्त लेने के साथ ही रक्त देने में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं। यही सही मायने में पुण्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें