आर्य पब्लिक स्कूल, बंगाणा द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुभवात्मक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह बहुप्रतीक्षित भ्रमण कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से परे वास्तविक जीवन से जुड़ाव का अनुभव कराना तथा उनके ज्ञान और दृष्टिकोण का विस्तार करना था। यात्रा के दौरान विद्यार्थी वन विहार हमीरपुर, राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र पालमपुर, गोपालपुर चिड़ियाघर, चामुंडा देवी मंदिर, धौलाधार राष्ट्रीय उद्यान सहित अनेक प्राकृतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करेंगे।