फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला का आयोजन 7 मार्च से, ग्रामीणों ने प्रशासन को समस्याओं से करवाया अवगत

उत्तर भारत के जिला प्रसिद्ध गुरुद्वारा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला का आयोजन 7 मार्च 2025 से लेकर 17 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। मेले के दौरान ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी कारण मंगलवार को उपमंडल अधिकारी अंब सचिन शर्मा, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और पंचायत प्रधान रीना कुमारी रीना कुमारी के समक्ष ग्रामीणों ने मेले के दौरान साफ सफाई, शौचालय, स्वच्छ पानी, बिजली की सुचारू व्यवस्था तथा बच्चों के वार्षिक परीक्षा आदि विषयों पर चर्चा की। उपमंडल अधिकारी अंब सचिन शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मेले के दौरान जो भी समस्या आएंगी उन्हें प्रमुखता से हल किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार अंब प्रेम धीमान, विकासखंड अधिकारी अंब ओमपाल डोगरा, उप प्रधान सुरेंद्र कुमार काका, जल शक्ति विभाग से नीरज, विद्युत विभाग से मंगलम, ग्रामीणों में रजनीश पाल शर्मा निशा शर्मा अतरचंद, सुभाष चंद, शम्मी कुमार, प्रजय शर्मा विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें