जिला ऊना बाल विकास परियोजना ऊना के पर्यवेक्षक वृत फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चड़तगढ़ में गुरुवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें पर्यवेक्षक वृत फतेहपुर की पर्यवेक्षिका नानकी देवी ने बेटियों को पढ़ाने बारे जोर दिया व बेटियों की स्कीमों, शिशु लिंग अनुपात, बेटी है अनमोल योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर कन्याओं का पूजन किया गया । इस मौके पर डॉ, वीरेंद्र धीमान भी कन्याओं के पूजन में मौके पर उपस्थित रहे । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चार्ट प्रतियोगिता व सलोगन रइटिंग में भाग लिया । धीमान ने कार्यकर्ताओं के चार्ट व सलोगन रइटिंग का निरीक्षण किया। इसमें कार्यकर्ता दर्शना व सुनीता प्रथम ,अनु द्वितीय, बलविंद्र कौर तृतीय स्थान पर रहीं।