मंगलवार को तीन दिन बाद मौसम साफ होने पर किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश तथा तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल को समेटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं मंगलवार को मौसम साफ होने के साथ ही किसान काटी हुई फसल को सुखाने में जुट गए। तुड़ी भी खेतों में ही बिखरी हुई है। कुछ स्थानों पर अभी कटाई होनी है। उन्हें एक-दो दिन का इंतजार करना पड़ेगा।