फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्या वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट पाठशाला संतोषगढ़ में हुआ अपराजिता कार्यक्रम

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट पाठशाला संतोषगढ़ में किया गया। इसमें जिला रोजगार कार्यालय ऊना से काउंसलर कृति भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को यौन शोषण, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरुक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी होगी। समाज में लड़कियों के साथ जो आए दिन घटना घटित हो रही हैं, उससे हर वर्ग शर्मसार होकर रह गया है। इसके पीछे मुख्य कारण है कि इन घटनाओं की शिकार महिलाएं आवाज नहीं उठाती हैं और इसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि उनके साथ किसी भी तरह की घटना घटित हो रही है तो उसे सहन न करें और डरें नहीं। अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाएं और जो भी समस्याएं पेश आ रही हैं, उनका सामना करने के लिए खुद को जागरूक करें और मानसिक तौर पर मजबूत करें। सही वक्त पर आवाज उठाएंगे तो अपने आप ही महिलाओं के साथ रोजाना घटित घटनाएं भी कम होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें