फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- जहां-जहां भगवान श्रीराम का नाम आता है, कांग्रेस वहां विरोध पर उतर आती है

पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राम सेतु हो, राम मंदिर हो या फिर ‘जी राम जी’ योजना-जहां-जहां भगवान श्रीराम का नाम आता है, कांग्रेस वहां विरोध पर उतर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति की राह पर चल रही है, जबकि भाजपा सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के टकारला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने जी राम जी योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत आम लोगों को अधिक रोजगार के दिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश मजदूरी भुगतान में देरी होती है तो लाभार्थियों को अतिरिक्त भुगतान का प्रावधान भी रखा गया है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में भी अनेक योजनाओं के नाम बदले गए, लेकिन जब भाजपा सरकार जनकल्याण के उद्देश्य से योजनाओं का नामकरण करती है तो कांग्रेस को आपत्ति होने लगती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिक के कल्याण को समर्पित हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, भाजपा नेता रामपाल, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश लट्ठ, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, लखबीर सिंह लक्की, ई.आर रामपाल, लोअर चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, अपर चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, नवीन धीमन, रजनी मनकोटिया, नीतीश खन्ना, इंदु धीमन, सुनीता धीमन, नीलम कुमारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें