फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम सुक्खू की अगुवाई में ऊना में 7 सितंबर को होगी एंटी चिट्टा वॉकाथॉन

हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियान के तहत 7 सितंबर को ऊना में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। वॉकाथॉन के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिला परिषद सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर, सोमवार को प्रातः करीब 10 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इंदिरा स्टेडियम ऊना से एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और स्वयं भी वॉकाथॉन में शामिल होकर प्रतिभागियों के साथ चलेंगे। प्रस्तावित रूट के अनुसार वॉकाथॉन इंदिरा स्टेडियम ऊना से आरंभ होकर बस स्टैंड के समीप यू-टर्न लेते हुए वापस इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें