फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कड़ाके की ठंड के बीच ज्येष्ठ रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी दरबार में उमड़े श्रद्धालु

Krishan Singh Updated Sun, 18 Jan 2026 05:33 PM IST

विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में जनवरी के ज्येष्ठ रविवार को श्रद्धालुओं की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन रविवार अवकाश होने के कारण मंदिर परिसर में रौनक लौटती नजर आई। पंजाब व अन्य राज्यों में लगातार घना कोहरा और भीषण ठंड पड़ने के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जिसका असर माता चिंतपूर्णी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर भी पड़ा है। मकर संक्रांति जैसे बड़े पर्व के दिन भी अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की इस कमी का सीधा असर स्थानीय व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के कारोबार पर भी देखने को मिला। इसके बावजूद आज ज्येष्ठ रविवार को बाबा श्री माई सदन से लेकर मंदिर परिसर और मुख्य बाजार तक श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। ठंड के बावजूद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की माता चिंतपूर्णी के प्रति आस्था और श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में दंडवत करते हुए पहुंचे और पावन पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब के लुधियाना, भटिंडा और मोगा से आए श्रद्धालु अमनप्रीत, विवेक भारद्वाज, कुलविंदर, रमनजीत कौर और दिलबाग राणा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर रविवार मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर अधिकारी अजय मड़ियाल ने बताया कि बदलते ठंडे मौसम के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार धरातल पर कार्य कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें