क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के जनवरी 2026 के टूर प्रोग्राम के अनुसार गुरुवार को पोलियां जसवालां खेल ग्राउंड में ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने मौके पर उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। प्रदेश परिवहन निदेशालय के निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न आवेदकों ने अपना ड्राइविंग टेस्ट दिया। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक ने वाहनों की फिटनेस जांच की और मानकों को पूरा करने वाले वाहनों की पासिंग की गई। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आवेदकों के दस्तावेजों और ड्राइविंग कौशल का निरीक्षण किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राउंड में एकत्रित हुए लोगों के टेस्ट लिए गए और लंबित पड़े वाहनों के पासिंग कार्य को पूरा किया गया।